छत्तीसगढ़

घर छोड़ने के बहाने बच्ची से रेप, परिचित युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Nov 2021 6:46 AM GMT
घर छोड़ने के बहाने बच्ची से रेप, परिचित युवक गिरफ्तार
x
DEMO PIC 
छग न्यूज़

बिलासपुर। 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर चार दिन में जांच पूरी कर बुधवार को न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि सात साल की मासूम से दुष्कर्म की शिकायत मिली है। क्षेत्र में रहने वाली बच्ची अपनी दादी के साथ पास के गांव बाजार गई थी।

.वहां खरीदारी के बाद दोनों पैदल लौट रहे थे। रास्ते में उनका परिचित मोहदा निवासी भोलाराम निषाद(22) मिला। उसने बच्ची को साइकिल से उसके घर तक छोड़ने की बात कही। इस पर उसकी दादी ने मासूम को युवक के साथ भेज दिया। आरोपित युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कहते हुए मासूम को घर के पास छोड़ दिया।

घर पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, चार दिन के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। नाबालिग ने घर जाकर युवक के करतूत की जानकारी मां को दी। इसके बाद महिला अपने पति के साथ पीड़ित मासूम को लेकर थाने पहुंच गई। इधर इसकी जानकारी आरोपित युवक भोलाराम को भी मिल गई। इस पर वह भागने की योजना बनाने लगा। पुलिस को चकमा देने के लिए वह खेत में छुप गया था। आरोपित की तलाश में पहुंची पुलिस ने गांव में पूछताछ के बाद आरोपित को खेत से पकड़ लिया।

Next Story