छत्तीसगढ़

जंगल में युवती से रेप, बकरी चराने गई थी पीड़िता

Nil dhankar
26 Sept 2023 9:02 AM IST
जंगल में युवती से रेप, बकरी चराने गई थी पीड़िता
x
cg news

कोरबा। घर से कुछ दूर जंगल में बकरी चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गांव के जंगल में बकरी चराने और लकड़ी लाने गई थी, तभी युवती को अकेला पाकर इंद्रावतीपुर निवासी धरमन सिंह उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा।

युवती ने जब इसका विरोध किया तो धरमन ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको किसी को कुछ नहीं बताने की बात कहकर वहां से भाग गया। किसी तहत से युवती घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद परिजन के साथ सनावल थाना पहुंचकर युवती ने युवक के खिलाफ धारा 376 तहत केस दर्ज कराया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story