छत्तीसगढ़

खेत में बच्ची से रेप, शादीशुदा युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 April 2024 12:24 PM GMT
खेत में बच्ची से रेप, शादीशुदा युवक गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

कोंडागांव। जिले में 26 साल के एक शादीशुदा युवक ने 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि, युवक उसे बाइक में घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर गया था। दिनभर यहां-वहां घुमाया। फिर रात में खेत की लाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। अगले दिन घर छोड़ा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, यह मामला जिले के सोनपुर गांव का है। इस गांव का रहने वाला युवक अघनसिंह मरकाम की बच्ची के माता-पिता से जान पहचान थी। वहीं 14 अप्रैल की सुबह युवक नाबालिग को अपने साथ बाइक में घुमाने के बहाने घर से लेकर गया। फिर अगेल दिन सुबह विश्रामपुरी में लाकर छोड़ा। जब नाबालिग के परिजनों ने पूछा की रात भर कहां थे तब बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी।

उसने अपने माता-पिता को बताया कि, अघनसिंह घुमाने के बहाने लेकर गया था। रात में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सुबह विश्रामपुरी में लाकर छोड़ा। जिसके बाद बच्ची के परिजन 15 अप्रैल को विश्रामपुरी थाना पहुंचे। मामले के संबंध में FIR दर्ज करवाई गई। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाया। फिर मामले की जांच शुरू की।

वहीं पुलिस ने 16 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। लेकिन बच्ची और उसके परिजनों को जानता है। SDOP भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। आज प्रेस रिलीज जारी कर मामले का खुलासा किया है।


Next Story