छत्तीसगढ़

CGPSC की तैयारी कर रही युवती ने की खुदकुशी

Nilmani Pal
19 Nov 2022 2:13 PM IST
CGPSC की तैयारी कर रही युवती ने की खुदकुशी
x
जांच जारी

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर इलाके के विवेकानंद स्कूल के सामने बस्ती में लिव इन रिलेशन में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मूलत: बालोद जिले के डौंडीलोहारा की रहने वाली युवती के घातक कदम उठाएजाने से मोहल्ले में हडक़ंप मच गया। युवती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं पिछले दिनों टीईटी परीक्षा भी पास किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक रूपेश्वरी सोम नामक युवती एक साथी युवक के संग पिछले डेढ़ माह से विवेकानंद स्कूल के सामने बस्ती के एक मकान में किराए में रह रही थी। वह प्रतिभागी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आज सुबह उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा गया।

घटना के बाद उसके संग रहने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इसकी जानकारी मृतिका और हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों को जानकारी थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी सगाई करने की तैयारी में थे। संभवत: दो दिन बाद सगाई होने वालीथी। माना जा रहा है कि सगाई करने वह राजी नहीं थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Story