
x
छग
दुर्ग। महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए बेइज्जत करने की नियत से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पीडि़ता ने 2 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 354 (ख), 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
पीडि़ता 2 जून को थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम 6 बजे दुकान का ताला तोड़ रही थी। तब मालवा होटल में रहने वाले अभिजीत झा ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसे बेइज्जत किया और छेड़छाड़ किया। जिसके बाद आरोपी अभिजीत ने पीडि़ता का कुर्ता भी फाड़ दिया था, वहीं अज्ञात निग्रो व्यक्ति ने पीडि़ता के पुत्र से मारपीट की। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने बुधवार को आरोपी अभिजीत झा निवासी कर्मचारी नगर तथा सईद शाकरा निवासी लिबिया दक्षिण अफ्रीका हाल मुकाम मालवा होटल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Next Story