छत्तीसगढ़
बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा
Nil dhankar
10 Oct 2022 11:13 AM IST

x
बालोद। दल्लीराजहरा क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी लोमन भंडारी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा। पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची ने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार आरोपी ने 4 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे घर के बाहर खेलते समय छेड़छाड़ की थी। गलत नियत से शरीर के कई अंगों को टच किया था।
इसके अलावा पहले भी आरोपी इस तरह की हरकत पीड़िता के साथ कर चुका है। इसकी जानकारी मिलने के बाद दल्लीराजहरा थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते एसपी जितेन्द्र यादव ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने निर्देश दिए थे।
Next Story





