छत्तीसगढ़
स्कूल के लिए निकली छात्रा का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
Nil dhankar
20 Sept 2022 1:41 PM IST

x
छग
कोंडागांव। कोंडागांव में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया है। बदमाश ने 13 वर्षीय छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। फिलहाल इस घटना के बाद से पुलिस मामले को जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की सुबह की है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया। आरोपी युवक जगदलपुर का बताया जा रहा है। इस मामले में फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक के छात्रा और आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया है।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





