छत्तीसगढ़

खदान में नहाने पहुंची युवती की मौत, तैरते समय डूबी

Nilmani Pal
24 March 2024 5:05 PM IST
खदान में नहाने पहुंची युवती की मौत, तैरते समय डूबी
x
छग

बिलासपुर। जिले के ग्राम जैतपुर में रविवार सुबह तालाब में डूबकर एक युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गहराई में जाने के बाद युवती ऊपर नहीं आ सकी और डूब गई। मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जैतपुर में सुबह 11 बजे के आसपास रूपरानी भैना (18) अपनी बड़ी बहन चित्राणी भैना के साथ घर से 200 मीटर दूर एक मुरूम खदान में भरे पानी में नहाने गई थी। खदान में भरे पानी में गांव के और भी लोग नहा रहे थे।
रूपरानी खदान के गहरे पानी में काफी देर से तैर रही थी। उसकी सांस फूलने से वो गहरे पानी के अंदर समा गई। लोगों को जब तक समझ में आया, तब तक देर हो चुकी थी। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रूपरानी को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मल्हार चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।
Next Story