छत्तीसगढ़

Dog Attack से बच्ची की मौत, एडमिट थी रायपुर के निजी अस्पताल में

Nil dhankar
3 Jun 2024 8:48 AM IST
Dog Attack से बच्ची की मौत, एडमिट थी रायपुर के निजी अस्पताल में
x
छग

धमतरी dhamtari news । देश के कई राज्यों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। कई जगहों पर आवारा कुत्तों के कारण बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। धमतरी dhamtari से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कुत्ते के काटने से 5 साल की बच्ची girl child death की मौत हो गई है।

chhattisgarh news मुजगहन में कुत्ता काटने से 5 साल की बच्ची जख्मी हो गई। पुलिस के अनुसार 5 वर्षीय बच्ची गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने चीर-फाड़ डाला था।

वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को कुत्तों के हमले से बचाया और आनन-फानन में इलाज के लिए रायपुर raipur के निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। यह पूरा मामला मुजगहन के गायत्री पारा का बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।

Next Story