छत्तीसगढ़

दीये की आग से बच्ची की मौत, परिजन सदमे में

Nil dhankar
18 March 2025 7:22 AM IST
दीये की आग से बच्ची की मौत, परिजन सदमे में
x
छग

राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित रायचा परिवार के 6 साल की बच्ची की हादसे में मौत हो गई। बच्ची घर पर खेलते वक्त दीये की आग से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। बच्ची ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।

सन सिटी में रहने वाले राजेंद्र कुमार मगन भाई रायचा की पोती व चिराग रायचा की बेटी ईशिका रायचा (6 वर्ष) 10 की शाम 7.30 बजे घर पर ही खेल रही थी। ईशिका खेलते हुए घर में जल रहे दीये के पास चली गई। दीये की लौ से ईशिका के ड्रेस के पिछले हिस्से में आग लग गई।

जब तक बच्ची ने शोर मचाया और परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली, आग तेजी से पूरी ड्रेस में फैल चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने कंबल से आग बुझाया फिर बच्ची को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद ईशिका को रायपुर के निजी अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां इलाज के दौरान ईशिका का निधन हो गया।


Next Story