छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बोले गिरीश देवांगन - 16 अप्रैल को जीत रही है कांग्रेस

Nilmani Pal
3 April 2022 10:44 AM GMT
खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बोले गिरीश देवांगन - 16 अप्रैल को जीत रही है कांग्रेस
x

खैरागढ़। बढ़ते तापमान के साथ चुनावी सरगर्मी का भी पारा तेज है. खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए छत्तीसगढ़ खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि कांग्रेस की 3 साल की नीतियों ने यहाँ उपचुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित कर चुकी है। जनता पुर्णतः सरकार के साथ खड़ी है। कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा वर्मा प्रचंड बहुमतों के साथ 16 अप्रैल को जीत रही है।

वही कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं से गांव के किसान के अलावा शहरी क्षेत्र के लोग भी लाभन्वित हुए है। मतदाता राज्य सरकार से प्रसन्न है। 16 अप्रैल के नतीज़े निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में है।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए 17 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 24 मार्च तक ली। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूटनी के बाद 28 मार्च नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। अब उप चुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। राजनांदगांव जिले की यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

Next Story