छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध

Shantanu Roy
20 Feb 2026 11:50 PM IST
गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। जिला प्रशासन द्वारा गिरौदपुरी मेला में विभिन्न सुविधाओं की जानकारी श्रद्धालुओं को सुगमता से उपलब्ध कराने मोबाइल एप्प लांच किया गया है. यह मोबाइल एप गिरौदपुरी मेला के नाम से प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे एंड्रॉइड़ मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प के माध्यम से मेले में भोजन व्यवस्था, पेयजल,पार्किंग, कंट्रोल रूम,चिकत्सा एवं एम्बुलेंस,स्नान घर एवं निस्तारी सुविधा, शौचालय एवं बायोटॉयलेट व्यवस्था आदि की जानकारी आसानी से मिलेगी ।मोबाइल एप्प के साथ ही वेबसाईट www. giraudpurimela.com एवं क्यूआर कोड का भी उपयोग कर सकते है।
Next Story