छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस का तोहफा, 55 लाख के 200 गुम हुए मोबाइल वापस दिलाए

jantaserishta.com
19 Aug 2023 4:22 PM IST
रायपुर पुलिस का तोहफा, 55 लाख के 200 गुम हुए मोबाइल वापस दिलाए
x
टीम के द्वारा महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों में चल रहे मोबाइल को भी किया गया रिकवर।
रायपुर- गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 200 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 200 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 55,00,000/- (पचपन लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 19.08.2023 को मोबाईल फोन उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।
इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए करोड़ो रूपये कीमत के कुल 374 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story