छत्तीसगढ़

विशालकाय अजगर दिखा पुलिस कॉलोनी में, देखें खौफनाक वीडियो!

jantaserishta.com
3 Nov 2025 2:13 PM IST
विशालकाय अजगर दिखा पुलिस कॉलोनी में, देखें खौफनाक वीडियो!
x
हड़कंप मच गया.
कोरबा: शहर के पुलिस लाइन में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लकड़ी के ढेर में बच्चों ने 7 फीट विशालकाय अजगर छुपा हुआ देखा. तुरंत सभी बच्चे भाग खड़े हुए. राहत की बात रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. वहीं सूचना के बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई.
जानकारी के मुताबिक, कोरबा शहर के पुलिस लाइन में सोमवार को बच्चे खेल रहे थे. इस दौरान लकड़ी के ढेर के पास उन्हें कुछ होने की आशंका हुई, तो वह पास पहुंच गए. इस दौरान छुपे हुए विशालकाय अजगर को देखते ही सभी बच्चे सहम गए. जिसके बाद उन्होंने परिसर में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी.
सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी पुलिस लाईन के नई बिल्डिंग पहुंचे. पहले बच्चों को उस जगह से दूर करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया. सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और जंगल मे छोड़ दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story