छत्तीसगढ़

फजीहत हो रही...कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय चर्चा में

jantaserishta.com
24 Jan 2025 7:46 PM IST
फजीहत हो रही...कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय चर्चा में
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय किसी न किसी मुद्दे को लेकर हमेशा विवादों में रहता है. अब प्रबंधन ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिससे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की फजीहत हो रही है.
दरअसल, 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है, जिसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से जारी है. सरकारी संस्थाएं और दफ्तर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर पत्र जारी कर रहे हैं. लेकिन प्रदेश के एकमात्र कुशाभाऊ ठाकरे जनसंचार एवं पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की बजाय स्वतंत्रता दिवस मनाने का पत्र जारी कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम से जारी इस पत्र में स्पष्ट रूप से ‘स्वतंत्रता दिवस’ लिखा गया है और इसके लिए तीन कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है. इस गलती के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन की जमकर किरकिरी हो रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story