छत्तीसगढ़
रायपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, इन नंबर पर करें कॉल
jantaserishta.com
12 July 2026 9:58 AM IST

x
रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 नई क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई है।
ये टीमें आधुनिक वाहनों और आवश्यक उपकरणों से लैस होंगी। जाम या सड़क पर यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य करेंगी। हाल ही में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नाराजगी जताई थी। जिसके बाद यह पहल की गई है।
दरअसल, शनिवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन परिसर में क्यूआरटी के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों की समीक्षा की और अधिकारियों से फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम या सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्यूआरटी बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचेगी। टीम का उद्देश्य कम से कम समय में यातायात को सामान्य करना है, ताकि लोगों को लंबे समय तक जाम में न फंसना पड़े।
यातायात पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए 9479210632 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी स्थान पर ट्रैफिक जाम, सड़क पर वाहन खराब होने या अन्य किसी कारण से यातायात प्रभावित हो रहा हो, तो लोग इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नई क्यूआरटी को आधुनिक संचार व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। ये टीमें सड़क दुर्घटनाओं, वीआईपी मूवमेंट और अचानक उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के दौरान भी त्वरित कार्रवाई करेंगी।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसरायपुर ट्रैफिक जामRaipurRaipur NewsRaipur PoliceRaipur Traffic Jam
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





