छत्तीसगढ़
अभी और ठंड झेलने के लिए हो जाएं तैयार, छत्तीसगढ़ में कल से फिर बढ़ेगी ठंड
jantaserishta.com
16 Jan 2025 11:19 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कल (शुक्रवार) से फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद मौसम साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को सबसे ठंडा बलरामपुर रहा जिसका न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा। 18 जनवरी से पश्चिमी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बन रहा है। इससे उत्तर भारत से शुष्क और ठंडी हवा प्रदेश में पहुंचेगी जिससे ठंड बढ़ेगी।
आज बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने संभावना है। बुधवार को रायपुर में रात का पारा 16.5 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था। वहीं दिन का तापमान 29 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.2 डिग्री अधिक था।
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। इससे रात का तापमान बढ़ गया है। बुधवार को प्रदेश के सभी स्थानों पर बादलों के कारण दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक था। वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का पारा नॉर्मल से थोड़ा कम रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि एक-दो दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड में मामूली बढ़ोतरी होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





