छत्तीसगढ़

प्रत्येक उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन संवेदनशीलतापूर्वक कराएं : कलेक्टर

Nilmani Pal
3 Feb 2026 3:49 PM IST
प्रत्येक उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन संवेदनशीलतापूर्वक कराएं : कलेक्टर
x

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने समर्थन मूल्य में धान खरीदी उपरांत उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए प्रत्येक उपार्जन केन्द्र का गंभीरतापूर्वक भौतिक सत्यापन कराने एवं मिलरों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सोनी ने कहा कि उपार्जन केंद्रों का अंतिम और विस्तृत भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारी अगले शनिवार तक अवश्य पूरा कर लें ताकि शासन को रिपोर्ट समय पर भेजा जा सकें। उपार्जन केन्द्र का स्टॉक पंजी, कम्प्यूटर सिस्टम में धान खरीदी की प्रविष्टि आदि का भौतिक सत्यापन कराएं। भौतिक सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सम्बधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि इस बार केवल 15 प्रतिशत धान उपार्जन केन्द्र से संग्रहण केंद्रों को भेजना है। मिलरो को धान उठाव करने में तेजी लाने कड़ी मॉनिटरिंग करें। परिवहन के लिये ट्रकों की संख्या बढ़ाएं।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यकर्म अंतर्गत जिले में दवा सेवन अभियान की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण देंने तथा 10 से 12 फ़रवरी तक बूथो में दवा वितरण की व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के. निर्देश दिये। उन्होंने एसआईआर अंतर्गत नो मैपिंग, लॉजिकल रीजनिंग एवं अन्य प्रकार के दावा -आपत्ति की सुनवाई एवं अंतिम आदेश 12 फ़रवरी तक पूरा करने सभी एईआरओ को निर्देशित किया। गिरौदपुरी मेला की तैयारी हेतु संबधित अधिकारियो को सौपे गए कार्य को समय पर पूरा करने कहा।

कलेक्टर ने राजस्व प्रकारणो की समीक्षा करते हुए कहा कि 1 से 5 वर्ष के लंबित प्रकारणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। इसी तरह अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि प्रारकणों का तेजी से निराकरण करने कहा। कोर्ट नियमित रूप से लेने के निर्देश भी दिये।इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम्स, कलेक्टर जनदर्शन, समय -सीमा से सम्बधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर दीप्ति गौते,अवध राम टंडन, अभिषेक गुप्ता, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story
null