छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया जनरल परेड का निरीक्षण

Admin2
19 Feb 2021 9:12 AM GMT
रायपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया जनरल परेड का निरीक्षण
x

रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रक्षित केन्द्र स्थित पुलिस परेड़ ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधि./कर्म. के जनरल परेड़ का निरीक्षण किया गया। परेड़ निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड़ में शामिल पुलिस अधि./कर्म. का मनोबल बढ़ाये जाने के साथ ही कोरोना काल में बचाव के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुये बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। पुलिस अधि./कर्म. के कार्यो में आ रहीं कठिनाईयों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया। परेड़ में अच्छी गणवेश धारण करने वाले अधि./कर्म. को पुरस्कृत भी किया गया।

इस दौरान एम.एस.चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक लाईन, सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, चन्द्रप्रकाश तिवारी रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Next Story