छत्तीसगढ़
पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड, SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली सलामी
Shantanu Roy
11 April 2025 1:39 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिला रायपुर के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना, लाइन, यातायात, डॉग स्क्वाड, एम.टी. शाखा के अधिकारी/कर्मचारी तथा विशिष्ट व्यक्तियों के निवास पर तैनात गार्ड कमांडर शामिल हुए। सलामी के पश्चात डॉ. सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया और एम.टी. शाखा के वाहनों की स्थिति की भी जांच की। अच्छी वेशभूषा में नजर आए 15 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं निर्धारित मानकों पर खरे न उतरने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।
डॉ. लाल उमेद सिंह ने परेड के दौरान सभी गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश व समझाइश देते हुए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बिना सूचना कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए 9 कर्मचारियों की ऑन रिकॉर्ड पेशी लेकर मौके पर ही प्रकरण का निराकरण किया गया। साथ ही 17 अधिकारियों/कर्मचारियों की गुजारिशें भी सुनी गईं। परेड के माध्यम से पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक ज्ञान और कार्यकुशलता को निखारने पर विशेष बल दिया गया। आयोजन में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.), सिविल लाइन अजय कुमार (भा.पु.से.), कोतवाली केशरी नंदन नायक, नवा रायपुर करण उके, उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू रुचि वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी, सहित कुल 270 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





