छत्तीसगढ़

सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

Nil dhankar
18 April 2024 5:21 PM IST
सामान्य प्रेक्षक अग्रवाल ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण
x

महासमुंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 9 महासमुंद के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने आज महासमुंद स्थित मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला गुड़रूपारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बुनियादी सुविधाएं जैसे रैंप, बिजली, पानी, छाया, शौचालय, पर्याप्त एवं उपयुक्त फर्नीचर, भवन की स्थिति आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने महासमुंद के वार्ड क्रमांक 13 में शंकर भोई के यहां जाकर होम वोटिंग का जायजा भी लिया।

इस दौरान उन्होंने मतदान दल अधिकारियों से चर्चा करते हुए पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम उमेश साहू एवं लाइजनिंग अधिकारी खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू उपस्थित थे।

Next Story