छत्तीसगढ़
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मरौदा-ताड़ोकी रेल सेक्शन का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
26 Jun 2026 6:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज दिनांक 26 जून 2026 को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा मरौदा से ताड़ोकी रेल सेक्शन का संरक्षा एवं रेल विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मरौदा रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के विकासात्मक कार्य, अप्रोच रोड़, आर आर आई, रेलवे स्टेशन परिसर का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की कड़ी में बालोद रेलवे स्टेशन, दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्यों यात्री सुविधाओं में वृद्धि, रेलवे स्टेशनों में सुगम्य प्रवेश आसानी से टिकट लेने, प्रतीक्षालय की व्यवस्था, रेल परिचालन संबंधित, यात्री सुविधा व संरक्षा संबंधित कार्यों पर आवश्यक दिशा निर्देश की अनुपालना हेतु संरक्षा कोटि के रेल कर्मियों तथा रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमेनो से संरक्षा विषयों पर संवाद किये।
बालोद रेलवे स्टेशन पर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों चेंबर ऑफ कॉमर्स, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाप्रबंधक महोदय से रेल के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की। एवं संयुक्त चालक दल लॉबी में लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के ड्यूटी मैनेजमेंट, यार्ड रिमॉडलिंग पर चर्चा की। भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन पर बस्तर क्षेत्र के मीडिया सदस्यों से चर्चा की। रेलवे सुरक्षा बल बैरक में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।ताड़ोकी रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सुरक्षा बल, सहस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की गुणवत्ता यात्रियों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने, सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाप्रबंधक महोदय को ज्ञापन भी दिये। इस निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





