छत्तीसगढ़

IAS पदोन्नत अवार्ड अधिकारियों का राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया सम्मान

Nil dhankar
6 March 2026 5:49 PM IST
IAS पदोन्नत अवार्ड अधिकारियों का राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया सम्मान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने एलाइड सर्विस से आईएएस पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान किया। इंद्रावती भवन में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन पदमिनी भोई साहू थीं।आईएएस अवार्डी ऋषभ कुमार पाराशर ने कहा कि शासकीय सेवा से जुड़े हर छोटे कार्य को ईमानदारी एवं लगन से करने पर वही आगे चलकर एक बड़ी उपलब्धि का रूप लेता है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए श्री पाराशर एवं तरुण किरण को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि एलाइड सर्विसेस से आईएएस के लिए निर्धारित सीमा को अन्य राज्यों की भाँति बढ़ाए जाने के लिए संघ लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिन शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।

कार्यक्रम में सर्वश्री प्रेमलाल साहरा, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, दिवाकर सिंह राठौर, रोशन धुरंधर आर बी तिवारी, श्रीमती किरण नागेश, महेश शाकल्ले, शिव कुमार चंद्राकर, राजशेखर शर्मा, जयंत देवांगन, युगल किशोर वर्मा, अरविंद कुजूर, अभिषेक शर्मा, गिरीश काले, बदन सिंह ठाकुर, आई पी साहू, दयाशंकर देवांगन, जोहर रावटे, जय कुमार साहू,संतोष कुमार वर्मा,महेश साठिया,श्रीमती सोनाली तिडके, संजीत शर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज, महेंद्र साहू, अनिल मालेकर नीलमणि वर्मा, सी पी मिश्रा, दिनेश तिवारी, डी एस वर्मा, किशोरी लाल साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story