छत्तीसगढ़

गायत्री परिवार का प्रांतीय नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर 27 से 29 दिसम्बर तक होगी आयोजित

Nilmani Pal
25 Dec 2022 8:48 AM GMT
गायत्री परिवार का प्रांतीय नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर 27 से 29 दिसम्बर तक होगी आयोजित
x

रायुपर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 27 से 29 दिसंबर 2022 तक एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में प्रांतीय नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर का आयोजन किया गया है। गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक आदर्श वर्मा एवं नारी जागरण अभियान की प्रांत प्रभारी डॉ. कुन्ती साहू ने बताया कि इस शिविर में गायत्री परिवार की प्रमुख व शांतिकुंज हरिद्वार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैल बाला पंड्या जीजी शिविरार्थियों को मार्गदर्शन व विशेष संदेश देंगी। इसी शिविर में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज से आदरणीय शेफाली दीदी नारी जागरण अभियान व डॉक्टर चिन्मय पंड्या प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार (उत्तराखंड) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर अपना संदेश प्रदान करेंगे। शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, झारखंड और बिहार की 5000 से अधिक महिलाएं शिरकत करेंगी। गायत्री परिवार का पूरे भारत वर्ष में इतने वृहत स्तर पर नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र का यह कार्यक्रम प्रथम आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार की महिला मंडल द्वारा प्रदेश के सभी ब्लॉकों / जिलों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है साथ ही इसकी तैयारियां भी वृहत स्तर पर तेजी से चल रही है।

गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के उदघोष इक्कीसवी सदी उज्ज्वल भविष्य एवं इक्कीसवीं सदी नारी सदी को सार्थक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रांत में विगत दो वर्षों से जिला / ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर पर सघन कार्यशालाओं के माध्यम से विभिन्न रचनात्मक आंदोलनों पर मंथन किया गया हैं। इनके उत्साहवर्धन एवं वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक की कार्ययोजनाओं पर गहन चिंतन हेतु प्रांत स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है। यह पूरा कार्यक्रम गायत्री परिवार की प्रमुख आदरणीय शैलजीजी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैलदीदी को अध्यात्म एवं नारी जागरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिये वर्ष 2022 में उन्हें वैशविक प्रियदर्शिनी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। शैल दीदी के मार्गदर्शन में अब तक लाखों उच्च शिक्षित बहनें अंधविश्वासो और मूढमान्यताओं से मुक्त हुई है । गायत्री परिवार के द्वारा इस अभियान को निरंतर तीव्र गति प्रदान किया जा रहा है। है। साथ ही युवा बहनों के लिये कन्या कौशल शिविर भी चलाया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिये विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण व शिविर का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। गायत्री परिवार के द्वारा चलाये जा रहे सात सूत्रीय आंदोलन साधना, स्वास्थ्य, चिकित्सा, स्वावलम्बन, पर्यावरण, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति कुरीति उन्मूलन बड़ी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं। वह अपने आपको इस दैवीय मिशन से जोड़कर गौरवान्वित महसूस करते हैं।

शिविर का शुभारंभ 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 08 बजे शेफाली दीदी व शांतिकुंज के प्रतिनिधिगण द्वारा ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन कर किया जाएगा। दिनांक 29 को श्रद्धेया शैल बाला पंड्या जीजी व डॉक्टर चिन्मय पंड्या द्वारा विशेष मार्गदर्शन व दिव्य संदेश दिया जाएगा। इसके उपरांत रायपुर से भिलाई जाकर वहां आयोजित अश्वमेध यज्ञ की रजत जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा 30 दिसंबर को सभी शांतिकुंज हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।

Next Story