छत्तीसगढ़

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार और विवेकानंद युवा मंडल ने किया वृक्षारोपण

Nil dhankar
3 July 2023 5:55 PM IST
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार और विवेकानंद युवा मंडल ने किया वृक्षारोपण
x

रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं विवेकानंद युवा मंडल द्वारा ग्राम बिरबिरा रायपुर (छ. ग.) में रविवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। जिसके तहत आरंग के ग्राम बिरबिरा में रिक्त भूमि में पीपल, आम, जाम, मुनगा, जामुन, बरगद, नीम एवँ अन्य प्रजातियों के कुल 100 नग पौधे लगाए गए। इन वृक्षो की देखरेख का जिम्मा भी विवेकानंद युवा मंडल के सदस्यों ने लिया है।

युवा मंडल के सदस्य खोमन साहू एवं ओमप्रकाश ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों प्रकृति के सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करते हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में धर्मेंद्र साहू, रामानुज, बिन गुरूजी, नंदनी, नेहा बघेल, रीना निषाद, ओम प्रकाश साहू, डागेश्वर साहू जया, नीतु, साक्षी, तुकेश एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने जन्मदिवस के पर भी वृक्षारोपण करने एवं उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया।

Next Story