छत्तीसगढ़

गौतम गंभीर रायपुर में छोटे क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लगा रहे शिविर

Nil dhankar
17 March 2025 3:20 PM IST
गौतम गंभीर रायपुर में छोटे क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लगा रहे शिविर
x

रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक विशेष क्रिकेट मास्टरक्लास और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवा प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस कार्यक्रम का आयोजन एकाना और अरण्य के सहयोग से किया जा रहा है। इसके अलावा, इस मास्टरक्लास में मयंक सिद्धाना (पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और दिल्ली रणजी टीम के पूर्व चयनकर्ता), सुहैल शर्मा (पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और इंडिया कैपिटल्स के सहायक कोच), और अतुल रानाडे (पूर्व भारत सी टीम फील्डिंग कोच) जैसे अनुभवी कोच भी शामिल होंगे।

ट्रायल की तिथियां 22 और 23 मार्च निर्धारित की गई हैं, जो रायपुर के अवंती विहार के पास स्थित एमर्जिंग क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद अप्रैल और मई में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

फीस और लाभ

- 16 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों के लिए फीस: ₹12,500

- 16 वर्ष से कम आयु के छात्रों के लिए फीस: ₹9,000

फीस के बदले छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे

- क्रिकफेस्ट किट (गौतम गंभीर द्वारा हस्ताक्षरित टी-शर्ट और कैप)

- पोषण स्नैक्स और हाइड्रेशन

- भविष्य में छात्रवृत्ति के अवसर

- नियम और शर्तों के अधीन परिवहन सेवा

- गौतम गंभीर द्वारा मेंटरशिप सत्र

रुचि रखने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित संपर्क विवरण के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं

- ईमेल: [email protected]

- इंस्टाग्राम: cricfestcg

इस मास्टरक्लास में भाग लेकर युवा क्रिकेटर्स न केवल अपने कौशल को निखार सकते हैं, बल्कि गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों से सीधे सीखने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।


Next Story