छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र मेढुका और धनौली का किया निरीक्षण

Nilmani Pal
9 Nov 2022 10:04 AM GMT
गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र मेढुका और धनौली का किया निरीक्षण
x

गौरेला पेंड्रा मरवाही। डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान खरीदी केंद्र मेढुका एवं धनौली का निरीक्षण किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या के बारे में समिति प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों का टोकन प्राथमिकता से काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में नमी मापन यंत्र से धान की नमी का जांच कराई और किसानो द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान को समक्ष में तौला कर मानक की जांच की।

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में संधारित रजिस्टर की जांच की और बारदाने की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने धान विक्रय करने आए किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। किसानों ने बताया उन्हे किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है तथा टोकन तुहर हांथ एप्प के माध्यम से उन्हे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में सुविधा हो रही है। कलेक्टर ने मुख्य मार्ग से धान खरीदी केंद्र मेढुका तक पहुच मार्ग को ठीक कराने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेेंड्रारोड को दिए।

Next Story