छत्तीसगढ़
रायपुर में अवैध नशीली गोली बेचने वाला गौरव राधवानी गिरफ्तार
Shantanu Roy
8 Feb 2026 11:27 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नॉर्थ जोन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में थाना खम्हारडीह पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना खम्हारडीह पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि चंडी नगर स्थित खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सामग्री रखकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति की पहचान की और उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गौरव राधवानी पिता केवल राधवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिव मंदिर वीआईपी स्टेट कॉलोनी, थाना खम्हारडीह, रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम कुल 38 नग बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार 200 रुपये बताई गई है। जब आरोपी से इन नशीली टेबलेट को रखने एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद सभी नशीली टेबलेट को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 21(क), 22 नारकोटिक एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। नॉर्थ जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के सौदागरों और तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
Tagsरायपुररायपुर कमिश्नरेटनॉर्थ जोन पुलिसDCP नॉर्थ जोनमयंक गुर्जरनशे के खिलाफ अभियानखम्हारडीह थानानशीली टेबलेटनिट्राजपैमनारकोटिक एक्टNDPS Actड्रग तस्करीआरोपी गिरफ्तारपुलिस कार्रवाईRaipurRaipur CommissionerateNorth Zone PoliceDCP North ZoneMayank Gurjarcampaign against drugsKhamhardih Police Stationnarcotic tabletsNitrazepamNarcotics Actdrug smugglingaccused arrestedpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





