भारत
स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, टीचर पर कसा कानून का शिकंजा
jantaserishta.com
8 Aug 2025 10:26 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी स्कूल के टीचर को हिरासत में लिया गया है. उसपर 13 साल की नाबालिग छात्रा से पिछले 15 दिनों से छेड़छाड़ करने का आरोप है. छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.
इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है. आरोपी टीचर का नाम मोहित मिश्रा है. नाबालिग छात्रा के पिता ने उसपर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
छात्रा के पिता के मुताबिक, जब वह गुरुवार को अपनी बेटी को लेने स्कूल गए, तो उनकी बेटी काफी देर तक बाहर नहीं आई. स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.
जब वह खुद बेटी को खोजने अंदर गए, तो उनकी बेटी रोते हुए बाहर आई और उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया. छात्रा ने अपने पिता को बताया कि स्कूल का मैथ्स टीचर मोहित मिश्रा पिछले 15 दिनों से उसे परेशान कर रहा था. वह उसके वॉशरूम जाने पर उसका पीछा करता था और उसे गलत तरीके से छूता था.
पीड़ित छात्रा के पिता ने जब इस बारे में प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने टीचर को स्कूल में ही छिपा दिया और एक टीचर से बेटी को डराया-धमकाया. हालांकि, अब आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
बताया जा रहा है कि पीड़िता कक्षा 7 की छात्रा है. डर और शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई. लेकिन बीते गुरुवार को छात्रा खुद को रोक नहीं सकी और अपने पिता से आपबीती साझा कर दी. पुलिस का कहना है कि यदि मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी एक्शन होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





