छत्तीसगढ़

चाट ठेले में हुआ गैस रिसाव, आग लगने से मचा हड़कंप

Nil dhankar
23 May 2023 12:05 PM IST
चाट ठेले में हुआ गैस रिसाव, आग लगने से मचा हड़कंप
x
छग

जांजगीर-चांपा. जिले के क्रोकोडाइल पार्क के मुख्य गेट पर लगे एक चाट के ठेले में भीषण आग लग गई, जिसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। चाट ठेले में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। किसी तरह से वहां नाश्ता कर रहे लोगों और दुकानदार ने अपनी जान बचाई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोटमी सोनार स्थित क्रोकोडाइल पार्क के मेन गेट पर चाट ठेला लगाकर दुकानदार चाट बेच रहा था। उसके सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जो पूरे ठेले पर फैल गई। किसी तरह से दुकानदार और लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। इधर आग ने आसपास के और दो ठेलों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि ठेला जलकर खाक हो गया है। उस पर रखा सारा सामान भी जल गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story