छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Nilmani Pal
17 Nov 2021 7:58 AM GMT
गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
x
छत्तीसगढ़

जगदलपुर। जगदलपुर में गैस सिलेंडर की चोरी करने वाला एक गैंग सक्रिय हो गया है। इस गैंग के 2 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जिनके पास से चुराए हुए 5 खाली सिलेंडरों को बरामद किया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के एक गैस एजेंसी के गोदाम से 12 नवंबर की रात 5 खाली सिलेंडर की चोरी हुई थी। जिसकी सूचना बोधगाट थाना में भी दी गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। वहीं पुलिस को एक खबरी से पता चला कि जगदलपुर के संतोषी वार्ड और इंदिरा वार्ड में कोई संदिग्ध व्यक्ति के घर पर भारी संख्या में सिलेंडर रखा हुआ है।

इसी सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। इस गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को पकड़ा लिया है। जिन्होंने अपना नाम 26 वर्षीय अजय अधिकारी और 45 वर्षीय शीतल धीर बताया। उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इन्होंने पुलिस को बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैस सिलेंडर की चोरी किए थे। ये भरे हुए सिलेंडर को चुराना चाहते थे लेकिन इनके हाथ खाली सिलेंडर ही लगे। बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि, गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story