छत्तीसगढ़

रायपुर में गैस सिलेंडर चोरी, मोपेड सवार चोर का वीडियो वायरल

Shantanu Roy
21 Aug 2025 12:34 AM IST
रायपुर में गैस सिलेंडर चोरी, मोपेड सवार चोर का वीडियो वायरल
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से गैस सिलेंडर चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन इलाके में सिलेंडर डिलीवरी करने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय के वाहन से एक अज्ञात मोपेड सवार युवक ने सिलेंडर चोरी कर लिया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक डिलीवरी ब्वॉय दो गैस सिलेंडर लेकर पुलिस लाइन पहुंचा था। इसी दौरान एक मोपेड सवार युवक मौके पर आया और झटपट एक सिलेंडर उठाकर अपने वाहन पर रखकर फरार हो गया। घटना के बाद डिलीवरी करने वाला युवक हक्का-बक्का रह गया।


उसने तुरंत इस मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक तक पहुंचा जा सके। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना लोगों के लिए चिंता का विषय है। वहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर चोर इतने बेखौफ कैसे हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर गैस सिलेंडर चोरीRaipur Cylinder Theftसिटी कोतवाली थानाCity Kotwali Policeमोपेड सवार चोरViral Videoसिलेंडर डिलीवरीCylinder Delivery Theftरायपुर क्राइम न्यूजRaipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story