छत्तीसगढ़

गैस सिलेंडर महंगा, 5 महीने में एक बार लेती हैं ये महिला

Nilmani Pal
22 May 2023 10:43 AM GMT
गैस सिलेंडर महंगा, 5 महीने में एक बार लेती हैं ये महिला
x
छग

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम चिर्रा में छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित कर राज्यगीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संवाद शुरू किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं रामपुर पहले भी आ चुका हूं। सबसे पहले हमने किसानों का लोन माफ किया। धान का उचित मूल्य किसानों को मिल रहा है।



मुख्यमंत्री से बात करते हुए मेजना राठिया ने बताया कि उनके पास 26 एकड़ जमीन है, ऋणमाफी के तहत 2.64 लाख रूपये माफ हुए। मेजना ने बताया कि धान का पैसा मिल गया है, उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना को बहुत सुंदर बताया। इन पैसों से मैने खेत खरीदा, लड़की की शादी की, कुछ बच्चों की पढ़ाई में खर्च किया और पत्नी के लिए जेवर भी बनवाया।

वही जयंती राठिया ने मुख्यमंत्री के सामने राशनकार्ड न बन पाने की बात कही, उसने बताया कि मेरे घर में दो बच्चे हैं और सास-ससुर हैं। सास के नाम से राशन कार्ड है, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक परिवार का एक ही राशन कार्ड बनता है। आशा बरपाली में रहती हैं। राशनकार्ड के विषय में उसने बताया कि 35 किलो चावल मिलता है। चना, नमक, शक्कर भी मिलता है।

नमक और चावल का पैसा नहीं लगता है। मिट्टी तेल मंहगा है तो नहीं लेती है। गैस सिलिंडर चार पांच महीने में एक बार लेती हैं क्योंकि मंहगा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि डीजल-पेट्रोल, गैस का रेट केंद्र तय करती है। गोधन न्याय योजना के बारे में दिव्यांग ललिता राठिया ने बताया कि वह गौठान की सदस्य हैं और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में काम करती है। ललिता ने बताया कि गोबर वर्मी कंपोस्ट बेच कर 6 लाख रूपए कमाए हैं। गोबर बेचकर लाभांश मिला है। केंचुआ भी पाले हैं, 10 लाख रूपए का केंचुआ बेच चुके हैं। ललिता ने बताया कि गोबर बेचना तो हमारी पहचान बन गई है, इसके लिए राज्यपाल से सम्मान भी मिला है।

Next Story