छत्तीसगढ़
गैस सिलेंडर होम डिलीवरी ₹1030, खुद लाने पर ₹995; ऑनलाइन पेमेंट वालों को मिलेगा ₹35 रिबेट
jantaserishta.com
27 Aug 2026 11:14 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जिला खाद्य अधिकारी द्वारा गैस सिलेण्डर के सभी उपभोक्ता को सूचित किया गया है कि गैस सिलेण्डर का होम डिलीवरी सेवा शुल्क के साथ कुल मूल्य 1030 रूपए है, जिसमें वितरक द्वारा घर पंहुच सेवा दी जाती है। यदि उपभोक्ता स्वयं गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर लेने जाते है तो वास्तविक मूल्य 995 रूपए ही देय होगा।
यदि उपभोक्ता ऑनलाईन राशि पूर्व से 1030 रूपए जमा कर चुका है, तो वे 35 रूपए छूट (रिबेट) की राशि गैस सिलेण्डर लेने जाने पर वितरक एंजेसी से प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर प्राप्त डीएसी क्रमांक को गैस सिलेण्डर रिफिल डिलेवरी के उपरांत ही वितरक को राशि प्रदाय करें। शिकायत की स्थिति में इंण्डेन गैस कम्पनी के सेल्स ऑफिसर राहुल देवांगन के मोबाईल नम्बर 7828842315 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





