छत्तीसगढ़

गरियाबंद : गोधन न्याय योजना से महिलाओं को मिला रोजगार

Nilmani Pal
28 Sep 2021 11:42 AM GMT
गरियाबंद : गोधन न्याय योजना से महिलाओं को मिला रोजगार
x

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में प्रचीन काल से ही गाय और गोबर को लक्ष्मी और धन की संज्ञा दी गई है। एक ओर गाय से जहां दूध मिलती है, वहीं दूसरी ओर गोबर से घर-आंगन को लीपकर स्वच्छ बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में कोई भी पुण्य कार्य बिना गोबर के उपयोग से पूर्ण नहीं होता। आज यह गोबर न केवल स्वच्छता के लिए काम आ रहा है, बल्कि अब गोबर से धन भी बरसने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महती योजना गोधन न्याय योजना अब महिलाओं के लिए आय का जरिया साबित हो रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीद कर उसी गोबर से महिला स्व सहायता की समूह की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट बनाकर तैयार कर रही हैं। जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है। जिले के मालगांव से लेकर ओडिशा सीमा से लगे देवभोग ब्लॉक के गौठानों पर महिलाएं गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर अब उसे समितियों में बेचने लगे है।

गोधन न्याय योजनांतर्गत जिले में कुल 123 सक्रिय गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। योजना प्रारंभ से आज दिनांक तक 2 करोड़ 50 लाख रूपये का कुल 1 लाख 25 हजार 217 क्विंटल गोबर खरीदी किया गया है। खरीदे गये गोबर से 15 हजार 707 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया। जिसमें राशि 89.71 लाख रूपये का 89 हजार 71 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट विक्रय किया गया है। इसी प्रकार 9312.15 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया, जिसमें 30 हजार 29 क्विंटल लागत राशि 19.25 लाख रूपये का विक्रय किया गया है। लाभांश की राशि लगभग 29 लाख 33 हजार रूपये स्व-सहायतो समूहों के खाते में हस्तांतरित किया गया है।

वर्मी कम्पोस्ट निर्माण से जुड़े महिलाओं ने कहा कि वे इस योजना का लाभ ले रही हैं और यह योजना उनके लिए आर्थिक आय का जरिया साबित हो रहा है। कभी रोजगार के लिए ईधर-उधर भटकने वाली गरीब महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलने लगा है। महिलाएं अब खुद के पैर में खड़ी होकर वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने में जुट गई हैं। आर्थिक रूप से वह मजबूत तो होंगी। साथ ही उन्हें रोजगार का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। गौठानों में खरीदे गये गोबर से बड़ी मात्रा में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का काम महिलाएं मिलकर कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश सरकार के गोधन न्याय योजना आगे चलकर और अधिक मजबूत हो उसके लिए महिलाएं गोबर से अगरबत्ती एवं अन्य पूजन सामग्री भी बना रही हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना की महिलाएं इस योजना को एक आय का स्रोत बनाकर अपना जीविकोपार्जन करेंगे।

Next Story