छत्तीसगढ़
गरियाबंद : सुपेबेड़ा में हुआ विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Nil dhankar
6 Dec 2021 10:21 PM IST

x
गरियाबंद। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विकासखण्ड देवभोग के ग्राम सुपेबेड़ा में विशेष रूप से किडनी मरीजों का जांच, उपचार, परामर्श एवं किडनी संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों में जनजागरूकता एवं इनसे बचाव के उपाय के उद्देश्य से 06 दिसम्बर 2021 को खण्ड स्तरीय चिकित्सा दल द्वारा जांच-उपचार करते हुए 25 लोगो का जॉच हेतु रक्त नमूना लिया गया तथा खण्ड स्तरीय दल एवं जिला चिकित्सालय के डॉ. महावीर प्रसाद अग्रवाल द्वारा कुल-35 मरीजों का जांच-उपचार कर किड़नी संबंधी दवाईयॉ तथा वॉकर एवं वाकर स्टिक का वितरण किया गया साथ ही किडनी बीमारी से संबंधित जागरूकता लाते हुए इसके रोकथाम एवं बचाव के उपाय तथा स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
Next Story





