छत्तीसगढ़

गरियाबंद : सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 13 लाख रूपये स्वीकृत

Nilmani Pal
15 Nov 2021 2:35 PM GMT
गरियाबंद : सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर 13 लाख रूपये स्वीकृत
x

महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने सांसद निधी से 13 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम गुण्डरदेही में तरजुंगा मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु 3 लाख रूपये, ग्राम खैरझिटी में तालाब के पास शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये और ग्राम पंचायत बेहरापाल में संतोषी साहू घर से नहर मार्ग तक सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद फिंगेश्वर को सौंपा गया है।

Next Story