छत्तीसगढ़

गरियाबंद : समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग में नियमित डेंटल सेवायें प्रारंभ

Nil dhankar
24 Feb 2022 5:44 PM IST
गरियाबंद : समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग में नियमित डेंटल सेवायें प्रारंभ
x

गरियाबंद। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सुदूर विकासखण्ड देवभोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सृदृढ़ीकरण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग में डेंटल चेयर स्थापित किया गया है। वहां पदस्थ दंत चिकित्सक द्वारा नियमित डेंटल सेवायें प्रदाय की जा रही है।

सीएमएचओ डॉ एन आर नवरत्न के अनुसार अब क्षेत्र की जनता को मुख स्वास्थ्य से संबंधित समस्त उपचार जैसे स्केलिंग, आर.सी.टी., एक्ट्रैक्शन, रेस्टोरेशन एवं प्रोस्थेसिस आदि की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवभोग में की प्रदाय की जा रही है।

Next Story