छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस ने अशोक सूर्यवंशी और प्रधान आरक्षक को रिटायर होने पर दी गई ससम्मान विदाई

Nilmani Pal
1 July 2022 2:40 AM GMT
गरियाबंद पुलिस ने अशोक सूर्यवंशी और प्रधान आरक्षक को रिटायर होने पर दी गई ससम्मान विदाई
x

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस द्वारा मुख्यलिपिक अशोक सूर्यवंशी जी व प्रधान आरक्षक 20 डाकेश्वर प्रसाद शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर ससम्मान विदाई दी गई। लिपिक अशोक सूर्यवंशी निवासी कुदुदंड बिलासपुर, एवं प्रधान आरक्षक क्र.20 डाकेश्वर प्रसाद शर्मा जी ग्राम भानसोज, थाना आरंग, जिला रायपुर (छ.ग.) । आप दोनों का स्वभाव अत्यंत सरल, मृदुभाषी, मिलनसार है एवं अपने पुलिस विभाग एवं उच्च अधिकारी के प्रति अत्यंत सम्मान की भावना रखते है जो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

विदाई एवं सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर के द्वारा सेवानिवृत्त हुये मुख्य लिपिक अशोक सूर्यवंशी एवं प्रधान आरक्षक डाकेश्वर शर्मा के उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हुये गरियाबंद पुलिस की ओर से साल, श्रीफल, मोमेंटो एवं पेंशन ऑर्डर के साथ ससम्मान विदाई दिये। कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, स्टेनो शिवेन्द्र राजपूत के साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story