छत्तीसगढ़

गरियाबंद मुठभेड़, अभी भी जंगल में रूक-रूक कर फायरिंग, नक्सलियों के शव लाए गए रायपुर

jantaserishta.com
22 Jan 2025 9:47 AM IST
गरियाबंद मुठभेड़, अभी भी जंगल में रूक-रूक कर फायरिंग, नक्सलियों के शव लाए गए रायपुर
x
शवों का पीएम कराने मेकाहारा मर्चुरी में रखा गया है.
रायपुरः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। अब तक इस एनकाउंटर में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति सहित कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ जब जवानों ने सेंट्रल कमेटी मेंबर को मार गिराया है। इनामी जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इधर जवानों को मिली सफलता पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है।
मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाया गया है। सभी शवों को सुबह 5 बजे रायपुर लाया गया। सभी नक्सलियों के शवों का पीएम कराने मेकाहारा मर्चुरी में रखा गया है। मर्चुरी में 12 डॉक्टर, 10 अतरिक्त डॉक्टर समेत 10 सफाईकर्मी पीएम के लिए CMHO से मांगे गए है। कुल 22 डॉक्टर मिलकर शवों का पीएम करेंगे। बता दे की नए बनी मर्चुरी में पहली बार सभी नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story