छत्तीसगढ़

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...धूमधाम से किया गया विसर्जन

Nilmani Pal
9 Sept 2022 5:29 PM IST
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...धूमधाम से किया गया विसर्जन
x

गरियाबंद। गणपति बप्पा मोरया…. मंगलमूर्ति मोरया… कुछ ऐसे ही उद्घोष से सुबह से ही गरियाबंद की सड़कें गूंजती रही। इसको देखो वहीं अपने आराध्य गणपति को सबसे शानदार विदाई देना चाहते थे। हर तरफ़ रंगों और फूलों की होली खेलने वालों की भीड़ लगी थी। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तगण नाचते- झूमते नजर आये। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया।

गणेश चतुर्थी पर सिन्हा परिवार की बुजुर्ग महिला धरमीन बाई सिन्हा ,बुद्धि देवी सिन्हा ,रेणुका सिन्हा ,भारती सिन्हा एवं राजेश साहू रौशनी सिन्हा ने सिन्हा निवास पर विराजमान गणपति जीं की आरती कर गणपति बप्पा को विशेष मंत्रों के साथ उनके द्वारा विदाई दी गई। पुराना मंगल बजार स्थित सिन्हा निवास में सिन्हा परिवार द्वारा गणपति स्थापना का यह 50वाँ वर्ष पूरा किया गया, 50 वर्ष पहले उनके बुजुर्गों ने जो परंपरा शुरू हुई थी उस परंपरा को आज भी सिन्हा परिवार द्वारा निभाया जा रहा है परिवार के बुज़र्गो से ले कर बच्चे पूरे 11 दिन गणपति स्थापना को त्योहार की तरह मनाते है पूरे घर को दूधिया एव रनिंग लाइट से सजाते है प्रतिदिन मोदक का प्रसाद वितरण किया जाता है बड़े धूमधाम से परिवार सहित आसपस के लोग गणपति जी की आरती करते है.

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष करते हुए खूब आनंदित हो रहे थे।

Next Story