छत्तीसगढ़

4 लाख का गांजा होंडा कार से जब्त, चेकिंग अभियान के दौरान आया पकड़ में

Nilmani Pal
18 Jan 2023 3:55 AM GMT
4 लाख का गांजा होंडा कार से जब्त, चेकिंग अभियान के दौरान आया पकड़ में
x

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर थाना सिघोंडा पुलिस ने बडी कार्यवाही की है। इस दौरान Honda civic कार से 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 4,40,000 रुपयें) की तस्करी करते 2 अन्तर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना/चैकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस बीच पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक होन्डा सिविक कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये नागपुर महाराष्ट्र की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोडा पुलिस टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से 01 होन्डा सिविक क्रमांक MH 04 DN 5183 महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन सिविक कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे. जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। सिविक कार के पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोड़ा में कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी -

01. सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल उम्र 40 वर्ष निवासी सिविल लाइन वार्ड 12 सौसर थाना सौसर जिला छिंदवाड़ा म.प्र.।

02. मान भंजन शेट्टी पिता नंदकिशोर शेट्टी उम्र 36 वर्ष निवासी साहूपड़ाव थाना मान मुंडा जिला बौद्ध ओडिसा।

जप्त मशरूका -

01. एक होन्डा सिविक कार क्रमांक MH 04 DN 5183 कीमती 1,50,000 रूपये।

02. प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 22किलो कीमती 4,40,000 रूपये

Next Story