छत्तीसगढ़
गांजा सप्लाईकर्ता गिरफ्तार, उड़ीसा से लाकर करते थे दूसरे राज्यों में सप्लाई
Nil dhankar
27 Feb 2024 8:42 AM IST

x
कांकेर। चारामा पुलिस ने गांजा तस्करों पर कार्यवाही की है। थाना चारामा पुलिस ने एसपी आई. के एलिसेला के विशेष निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, मोहसिन खान एसडीओपी के पर्यवेक्षण में ग्राम पिपरौद औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर घेराबंदी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम भौजी लाल यादव और भोला मरकाम बताया। दोनों के कब्जे से 4 पैकेटो में गांजा जब्त की गई है।
भौजी लाल यादव पिता जितन राम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव
भोला मरकाम पिता लच्छीन मरकाम उम्र 24 वर्ष निवासी तितरावण्ड थाना विश्रागपुरी जिला कोण्डागांव
Tagsगांजा सप्लाईकर्ता गिरफ्तारउड़ीसा से लाकर करते थे दूसरे राज्यों में सप्लाईकांकेरकांकेर पुलिसकांकेर से जुड़ी खबरकांकेर छत्तीसगढ़ न्यूज़गांजा जब्तGanja supplier arrestedused to bring it from Orissa and supply it to other statesKankerKanker Policenews related to KankerKanker Chhattisgarh NewsGanja seized
Next Story





