छत्तीसगढ़
UP और UK के गांजा तस्कर पुलिस के शिकंजे में, पूछताछ जारी
jantaserishta.com
14 Feb 2025 10:49 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 7 लाख 80 हजार रुपए का 78 किलो गांजा पकड़ा है। गांजा की तस्करी करते हुए 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये ओडिशा से गांजा लेकर आए थे, जो बस के माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड लेकर जाने वाले थे। जिन्हें लालबाग के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि लालबाग के पास दो युवक खड़े हैं। जिनके हाथ में 2 ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग है। ये दोनों गांजा के तस्कर हैं। वहीं मुखबिर से मिली सूचना के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह समेत पुलिस के अन्य जवान लालबाग पहुंचे।
मुखबिर के बताए अनुसार दो युवकों को उन्होंने देखा और उन्हें हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सैफ अली राउ और जीशान अहमद बताया। सैफ अली उत्तराखंड तो वहीं जीशान अहमद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली जिसमें लगभग 78 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की।
इन्हें पुलिस थाना लाया गया। वहीं कार्रवाई के बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने कहा कि ये दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। राजधानी रायपुर होते हुए ये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले थे। लेकिन मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





