छत्तीसगढ़

आरंग-मंदिरहसौद रोड में पकड़ाया गांजा तस्कर

Nilmani Pal
7 Oct 2024 4:42 PM IST
आरंग-मंदिरहसौद रोड में पकड़ाया गांजा तस्कर
x

रायपुर raipur news। 2 किलो 752 ग्राम गांजा का परिवहन करते आरोपी शेख सोहेब गिरफ्तार हुआ है। मंदिरहसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि दोपहिया वाहन में सवार 01 व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा आरंग से मंदिरहसौद की ओर आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। chhattisgarh news

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत होरा ट्रांसपोर्ट के सामने रोड में मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देख नाकेबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख सोहेब निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। chhattisgarh

टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन की तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शेख सोहेब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 752 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्र सी जी/04/एम व्ही/3122 जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

शेख सोहेब पिता शेख गफ्फार उम्र 35 साल निवासी बोरियाखुर्द आर.डी.ए. कॉलोनी ब्लॉक ओ म.नं. 325 थाना टिकरापारा रायपुर।

Next Story