छत्तीसगढ़

अवंति विहार में तालाब के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Jan 2026 4:25 PM IST
अवंति विहार में तालाब के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार
x

रायपुर। अवैध रूप से गांजा बिक्री करने ग्राहक तलाशते युवक पकड़ा गया है। 27/01/26 के मध्य रात्री मुखबीर सूचना मिली कि अवंति विहार शीतला तालाब के पास एक संदिग्ध युवक के द्वारा गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।

मुखबीर की सूचना के आधार पर तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहूँची। पुलिस की टीम को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए युवक का नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम विशाल उर्फ गंगा यादव पिता देवेन्द्र यादव उम्र 26 वर्ष सा. सुभाष नगर वृद्धा आश्रम के पास थाना तेलीबाधा रायपुर (छ.ग.) बताया गया।

आरोपी युवक के तलाशी लिए जाने पर एक सफेद प्लास्टिक का थैला मिला, जिसकी चेकिंग किए जाने पर संदिग्ध युवक की कब्जे से मादक पदार्थ गांजा वजन 4.437 किलो ग्राम किमती 70,000 रू मिलने से समक्ष गवाहन जप्तकर आरोपी का कृत्य धारा 20 (B) NDPS act का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अप. क. - 27/26 धारा 20 (B) NDPS act सदर का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी युवक को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

Next Story
null