
रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी मुजगहन के कुशल नेतृत्व में सूखे नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनाथ निर्मलकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला, शमशान घाट के बगल खंडहर मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु छुपाकर रखा है और ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सउनि लक्ष्मीनाथ निर्मलकर एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश दी गई/ मौके से आरोपी को पकडकर पूछताछ और तलाशी ली गई, जिसके पास से कुल 5.121 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 70,000 रूपये बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजकमल यादव पिता राजू यादव निवासी बोरियाकला होना बताया। आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
* राजकमल यादव पिता राजू यादव, उम्र 30 वर्ष, पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीली बिल्डिंग, ब्लॉक 51, म.न. 113, बोरियाकला, थाना मुजगहन, जिला रायपुर।





