छत्तीसगढ़

गांजा तस्कर को अंबागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nilmani Pal
31 July 2023 12:28 PM GMT
गांजा तस्कर को अंबागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

अम्बागढ़। पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी रत्ना सिंह (I.P.S.)के निर्देशन,अति0 पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों गांजा तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी स उ नि होमप्रकाश सलामे,हमराह आरक्षक 1525अर्जुन वर्मा, 919 रमेश खूंटे, अपने संपूर्ण विवेचना कीट व अधिकृत वाहन क्रमांक CG 08 AL 6505 पर छुरिया डोंगरी ग्राम पहुंच कर आरोपी पर कार्यवाही किया।आरोपी रामसिंह पिता स्व मनीराम कवाची उम्र 45वर्ष, घटना स्थल साकिन ग्राम छुरिया डोंगरी चौक पर, थाना अ. चौकी, , जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का निवासी है।जो ग्राम छुरियां डोंगरी, चौक में काला रंग के बैग में 2 कपड़े की गठरी मे 3 किलो 20ग्राम गांजा, अवैध गांजा बिक्री करने ग्राहक का इंतजार कर रहा था। जिसे पुलिस रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्राम छुरिया डोंगरी में चौक पर अवैध गांजा जो एक काला बैग में 2कपड़े की गठरी में रखकर काफी मात्रा में तस्करी कर रहा था। 3 किलो 20ग्राम गांजा जिसकी कुल कीमती( 15000₹ ) पुलिस को बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध NDPS act धारा 20(ख) छ. ग.NDPS एक्ट तहत कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा, स उ नि होमप्रकाश सलामे, आरक्षक 1525अर्जुन वर्मा,आरक्षक क्रमांक 919रमेश खूंटे , एवं अन्य स्टाफ का उल्लेखनीय भूमिका रहा|

Next Story