छत्तीसगढ़

आर्टिका कार से गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Nilmani Pal
16 Jan 2022 12:10 PM GMT
आर्टिका कार से गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

जांजगीर/चाम्पा। जिले में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच चाम्पा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आर्टिका कार में सवार दो व्यक्ति कुरदा सिवनी मोड़ के पास मादक पदार्थ गांजा को खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहें है।

मुखबिर के बताए हुए पते पर घेराबन्दी कर रेड मारने पर एक अर्टिका कार से एक किलो गांजा बरामद हुआ। कार में सवार नुकेश्वर चन्द्रा व उसके साथी से पुलिस के द्वारा मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वो लोग उड़ीसा से उन लोगो के द्वारा 40 किलो गांजा ले कर आया गया था। और उस गांजे को बाजारपारा सिवनी निवासी गोविंद राठौर के घर मे छिपाकर रखा है, और उसके लिए सेम्पल ले कर ग्राहक तलाश कर रहा था। गोविंद राठौर के घर मे जा कर रेड करने पर दो बोरियों में छिपा कर रखे गए 39 किलो गांजा मिला। जिसे जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी नुकेश्वर प्रसाद, शत्रुहन शर्मा, गोविंद राठौर, को गिरफ्तार कर 40 किलो गांजा कीम 4 लाख, अर्टिका कार औऱ दो नग मोबाइल जब्त कर कार्यवाही की है।


Next Story