छत्तीसगढ़

बोलेरो वाहन और बाइक से गांजा बरामद, 6 गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 July 2022 2:49 AM GMT
बोलेरो वाहन और बाइक से गांजा बरामद, 6 गिरफ्तार
x
पुलिस की आगे भी जारी रहेगी मादक पदार्थों के कारोबारियों पर कार्यवाही

भिलाई। कार में गांजा लेकर घूम रहे छह आरोपितों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित झरोखा पैलेस पुष्पक नगर के पास पकड़े गए हैं। आरोपितों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चिकू हियाल, कुलदीप सिंह, वाई नागराज, विनय चौहान, विमल कुमार तांडी और अभय एक्का शामिल हैं। कुछ आरोपित एक बोलेरो कार क्रमांक सीजी-06 जीसी 4598 में गांजा लेकर झरोखा पैलेस के पास पहुंचे थे। वहां से आरोपितों ने कुछ गांजा निकालकर वहां आए दो अन्य आरोपितों के बाइक की डिक्की में रखा। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपितों से जब्त गांजा व गाड़ियों की कुल कीमत तीन लाख रुपये आकी गई है।

Next Story